बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सा शिविर में पशुपालकों को किया जागरूक
कन्नौज, अगस्त 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम छिबरामऊ देहात में जिला पंचायत प्रशासक प्रिया शाक्य की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उनकी उपस्थिति में पशुओं का खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण भी कराया गया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.नेम कुमार ने पशुपालकों को खुरपका-मुंहपका बीमारी के लक्षण, बचाव और टीकाकरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वायरल बीमारी है, जो एक पशु से शुरू होकर पूरे गांव में तेजी से फैल सकती है। इसके प्रमुख लक्षण तेज बुखार, मुंह व पैरों में छाले और मुंह से लार गिरना हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी से मृत्यु दर कम होती है, लेकिन पशु कमजोर होने के साथ दूध उत्पादन में भारी गिरावट आती है। लक्षण दिखने पर पशु को तत्काल अन्य पशुओं से अलग कर देना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.