हल्द्वानी, फरवरी 12 -- कालाढूंगी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष रेखा कत्यूरा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सचिव नियोजन, श्रम एवं समाज कल्याण विभाग डॉ. श्रीधर बाबू अड्डांकी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 18, सिंचाई विभाग की 13, विद्युत विभाग की सात, लोक निर्माण विभाग की पांच, नगर पालिका कालाढूंगी की चार और अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल रहीं। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि वही समस्याएं दोबारा लंबित पाई गईं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.