रुडकी, मई 23 -- झबरेड़ा, संवाददाता। झबरेड़ी खुर्द में दर्जाधारी एवं भाजपा उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल की ओर से लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैज्यंती माला ने मारपीट, मंगलसूत्र छीनने आदि का आरोप लगाकर एक नामजद व 12 अन्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष के सौरभ कुमार ने पूर्व विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सहरसा : किरायेदार पिटाई प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- बहुद्देशीय शिविर के दौरान जमकर हंगामा, दर्जाधारी देशराज कर्णवाल व उनकी पत्नी से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...