बहुउद्देशीय शिविर में लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
रुद्रपुर, जून 19 -- गदरपुर, संवाददाता। शुक्रवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, गोपाल नगर में जन कल्याणकारी बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, शिक्षा, कृषि एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान लाभार्थियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा तरक्की: नारायण ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.