विकासनगर, फरवरी 11 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत बुधवार को विकासखंड चकराता के दूरस्थ क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज कांडोई भरम में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व, सड़क, शिक्षा, पेयजल की समस्याएं छाई रही। संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. हर्षिता के ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित नौ शिकायतें सर्वाधिक रहीं। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग की छह, लोक निर्माण विभाग की पांच, स्वास्थ्य विभाग की चार, विद्युत, पेयजल एवं ग्राम्य विकास की दो-दो तथा पीएमजीएसवाई, पर्यटन, लघु सिंचाई, समाज कल्याण वन, कृषि एवं पशुपालन से संबंधित एक-एक शिकायतें प्राप्त हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...