चम्पावत, अक्टूबर 1 -- चम्पावत, संवाददाता। कमलेख में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। इस दौरान 50 शिकायतें उठीं। सीडीओ अजय सिंह ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। गुरुवार को कमलेख में शिविर लगाया गया। शिविर में 552 ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ उठाया। विभिन्न सेवाओं के 152 आवदेन प्राप्त हुए। डेयरी ने 55, कृषि ने 45, पशुपालन ने 40, पूर्ति ने 33, चिकित्सा ने 30, बाल विकास ने 27, शिक्षा ने 26, पंचायती राज ने 22, ग्राम्य विकास ने 21, पेयजल ने 17, मत्स्य ने 13, उद्यान व सैनिक कल्याण ने 12-12, सहकारिता व ऊर्जा ने सात-सात, समाज कल्याण ने छह, आपदा प्रबंधन ने चार लोगों को लाभांवित किया। शिविर में दर्जाधारी मुकेश महराना, डीडीओ दिनेश दिगारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...