चम्पावत, नवम्बर 8 -- चम्पावत। राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को तमाम कार्यक्रम होंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि चम्पावत गोरलचौड़ मैदान में बहुउद्देशीय शिविर और पशु प्रदर्शनी लगी। स्वास्थ्य विभाग जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल लोहाघाट और टनकपुर में रक्तदान शिविर लगेगा। विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। पशुपालन विभाग बाजरीकोट में जिला स्तरीय पशु प्रदर्शनी लगेगी। नर्सिंग कॉलेज में नाट्य मंचन होगा। इसके अलावा जिला सभागार में लिटिगेशन फ्री विलेज डिक्लेरेशन से संबंधित कार्यक्रम होगा। इसके अलावा यूसीसी ग्राम घोषणा कार्यक्रम भी होगा। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.