अल्मोड़ा, दिसम्बर 27 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान जारी है। इसके तहत लगाए गए दो शिविरों में 586 लोगों को लाभ दिलाते हुए समस्याओं का समाधान किया गया। भिकियासैंण की न्याय पंचायत कोटचौनलिया और चौखुटिया की नौगांव अखोड़िया में शनिवार को बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। प्राप्त शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। कोटचौनलिया में एसडीएम याक्षी अरोड़ा और खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। 116 व्यक्तियों को विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ दिया। वहीं, न्याय पंचायत नौगांव अखोड़िया में आयोजित शिविर एसडीएम सुनील कुमार और खंड विकास अधिकारी ममता कार्की की उपस्थिति में लोगों की शिकायतें सुनीं गईं। यहां 470 लाभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.