फतेहपुर, अप्रैल 18 -- बहुआ। महिलाओं और बच्चों से जुड़े जमीनी कार्यों को अब डिजिटल सहारा मिलने जा रहा है। बहुआ ब्लाक के बाल विकास परियोजना कार्यालय शाह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस पहल के तहत कुल 186 केंद्रों के सापेक्ष 176 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन दिए गए, जिससे कार्यप्रणाली में आधुनिकता आने की उम्मीद है। कार्यक्रम में मुख्य सेविका अंकिता सिंह और अंकिता मिश्रा ने कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित करते हुए कहा कि यह कदम सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और पारदर्शिता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि अब कार्यकत्रियां अपने दैनिक कार्यों को डिजिटल माध्यम से आसानी से पूरा कर सकेंगी। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन साल में 25 फीसदी बच्चे कम हो गए स्मार्टफोन मिलने के बाद...