फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। बहुआ ब्लाक में आज यानी मंगलवार से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य ब्लाक को हाथीपांव जैसी लाइलाज बीमारी से मुक्त करना है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अपनी देखरेख में फाइलेरिया रोधी दवाएं (डीईसी, एलबेंडाजोल और आइवरमैक्टिन) खिलाएंगी। जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ती रंजन ने बताया कि दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को दवा दी जाएगी। आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव, दवा सेवन की उपयोगिता और इसके लाभों के बारे में जानकारी देंगी। साथ ही, यह भी समझाया जाएगा कि दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और चिकित्सकीय देखरेख में दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि दी जाने वाली दवाओं का सेवन अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.