फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। राधानगर उपकेंद्र से पोषित होने वाले बहुआ फीडर में इन दिनों बिजली की आपूर्ति बाधित चल रही है। शनिवार को घंटो आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बताते हैं कि आए दिन इस फीडर की आपूर्ति बाधित होने के कारण गर्मी के समय समस्याएं उठानी पड़ रही हैं इसके बावजूद समस्याओं का समाधान सही तरीके से नहीं किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...