बहुआ पुलिस चौकी में घुसकर सिपाहियों को पीटा, फाड़े दस्तावेज
फतेहपुर, जून 17 -- फतेहपुर। ललौली के बहुआ पुलिस चौकी में मंगलवार आधी रात को गुंडा एक्ट के एक आरोपी ने अपने साथी के साथ जमकर बवाल काटा। दबंगों ने न सिर्फ सरकारी कागज फाड़े बल्कि चौकी प्रभारी और सिपाहियों को गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट भी की। पुलिस को फंसाने के लिए मुख्य आरोपी दीवार पर अपना सिर पटकने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। बहुआ चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे वह हेड कांस्टेबल पंकज कुमार तथा आरक्षी आदर्श पांडेय के साथ चौकी पर मौजूद थे और सरकारी कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान राजनगर, बहुआ निवासी लक्ष्य प्रताप सिंह पुत्र शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शैलू अपने साथी अजीत प्रताप निवासी अकीलाबाद, थाना ललौली के साथ चौकी पहुंचा। परिचय देने के बाद जब पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.