बिहारशरीफ, मार्च 5 -- बहुआरा के युवक की कोलकाता में मौत चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के बहुआरा गांव निवासी विनोद राय के 20 वर्षीय पुत्र की मौत पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। मृतक के पिता विनोद कोलकाता के मोटिया में ठिकेदारी करते हैं। मृतक भी पिता के काम में मदद करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन कोलकाता रवाना हो गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...