बलिया, अप्रैल 18 -- लालगंज। क्षेत्र के जगदीशपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को जगदीशपुर व बहुआरा के बीच खेला गया। इसमें बहुआरा की टीम विजयी हुई, जिसे अतिथियों ने ट्राफी प्रदान किया। टॉस जीतकर बहुआरा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए जगदीशपुर की टीम ने 89 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी बहुआरा की टीम सात ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द मैच विनोद, मैन ऑफ द सीरीज कुंदन को दिया गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि रामेश्वर पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि देवता नन्द पाण्डेय ने ट्राफी प्रदान किया। इस मौके पर बृज मोहन पांडेय, आशुतोष, अरविंद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.