प्रयागराज, सितम्बर 3 -- शहर व यमुनापार कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी तथा संविधान सभा के सदस्य पंडित कमलापति त्रिपाठी की 120वीं जयंती पार्टी कार्यालय में बुधवार को मनाई गई। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान फुजैल हाशमी ने कहा कि वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, एक लेखक, पत्रकार होने के साथ-साथ कुशल राजनेता थे। इस दौरान शहर उत्तरी के बसपा प्रभारी जितेंद्र सोनकर ने इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कोऑर्डिनेटर राजन दुबे , किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष यमुनापार अशोक सिंह पटेल की अध्यक्षता में कमलापति त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक का संचालन जिला सचिव निर्भय शंकर दुबे ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.