बगहा, अप्रैल 2 -- नरकटियागंज। गौनाहा थाना के बेलवा बहुअरी गांव में गुरुवार की सुबह एक किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।मृत किशोरी की पहचान बेलवा बहुअरी गांव निवासी आस्था कुमारी उर्फ काली(16) के रूप मे हुई है।वह बेलवा बहुअरी गांव निवासी उमेश पूरी की पुत्री थी।बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह उसकी बड़ी बहन दुकान पर थी।उसके माता पिता नेपाल किसी रिश्तेदारी में गए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। जब उसकी बड़ी बहन दुकान से घर आई तो किशोरी के कमरे का दरवाजा बंद था।खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला।बाद में उसने अपने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया।जब दरवाजा तोड़ा गया तो किशोरी का फंदे से लटकता शव मिला।वह अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकी मिली।आनन फानन में परिजन व पड़ोसियों ने उसे नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया।जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.