फरीदाबाद, मार्च 11 -- पलवल। जिला प्रशासन की ओर से युवा संसद प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय ट्रॉफी जीतने पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहीन की छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह राजकीय आईटीआई पलवल के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने संसद की कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन प्रस्तुत किया। युवा संसद महोत्सव के तहत छात्राओं ने प्रश्नकाल में मेक इन इंडिया के तहत रक्षा क्षेत्र में भारत की मजबूती और आत्मनिर्भरता, जनगणना तथा पर्यावरण प्रदूषण जैसे विषयों पर चर्चा की। वहीं जीरो काल में निजी कोचिंग संस्थानों में होने वाली घटनाओं, शिक्षा में निजी संस्थानों की भूमिका, फिल्मों व टीवी धारावाहिकों में नशा और अश्लीलता के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.