बांका, अप्रैल 3 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत मोहनपुर कुरेवा गांव के समीप बहियार स्थित एक कुएं से गुरुवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका कुरेवा गांव के प्रीति यादव की पत्नी मेनिका देवी (38 वर्ष) बताई गई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर मेनिका देवी घर से बाहर निकली थीं। लेकिन काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान बहियार में मौजूद किसी ग्रामीण ने कुएं में शव को तैरते देख हल्ला किया। हल्ला सुनकर परिजन और अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और महिला का शव कुएं से बाहर निकला गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना कटोरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा छानबीन की। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.