पूर्णिया, अप्रैल 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 15 के शिशवा बैचा बहियार में सड़क किनारे गढ्ढे से रविवार की सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ है। बरामद शव भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड 12 निवासी कपिलदेव शर्मा उर्फ कपिल शर्मा की पत्नी कहवा देवी (55 वर्ष) थी। शव मिलने के बाद भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, अवर निरीक्षक विकास कुमार, शैलेश कुमार, सत्येंद्र नारायण सिंह सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। मृतक महिला के पति कपिलदेव शर्मा ने बताया कि वह भवानीपुर बाजार में मनिहारा की दुकान चलाता है। बीते शुक्रवार को वह खाना खाने के बाद अपनी दुकान चला आया था और उसकी पत्नी कहवा देवी उसी वक्त घास लाने की बात कहकर अपने घर से निकली थी। कपिलदेव शर्मा ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.