बहियार में लापता किसान का तीसरे दिन मिला शव, जंगली जानवरों के हमले से मौत की आशंका
खगडि़या, अप्रैल 28 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवादददाता जिले के मानसी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सैदपुर मंडल टोला में सोमवार को लापता बुजुर्ग किसान का शव चकला बहियार स्थित मक्के की खेत से तीसरे दिन बरामद किया गया। मृतक स्थानीय वार्ड संख्या 10 निवासी स्व. अयोधी मंडल के 76 वर्षीय पुत्र जेठु मंडल बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि गत 26 अप्रैल को अपने मकई के खेत को देखने बहियार गए थे, पर वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन की, मगर उनका कोई पता नहीं चला। सोमवार को शव से आ रहे दुर्गंध पर क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। उसके चेहरे को जंगली जानवरों ने बुरी तरह नोंच डाला था। शव मिलने की इसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बताया कि संभवत गीदड़ों के झुंड ने शव को नोंच डाला। इधर मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.