भागलपुर, अगस्त 15 -- कजरैली संवाददाता। थाना क्षेत्र के लक्ष्मिनिया पुल के पिछे गुरुवार को मिले शव के मामले में मृतक की पत्नी ब्यूटी कुमारी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन में मृतक की पत्नी ने अपने श्रीरामपुर, अकबरनगर के ननदोई ऋषि यादव व ननद पार्वती देवी पर पति को घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या कर बहियार में शव फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने ननद, ननदोई पर जमीन मांगने व अक्सर पति से विवाद करने की बात कही है। मामले में कजरैली थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: विवाहिता की हत्या कर शव को गन्ना के खेत मे फेंका पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मामले का खुलासा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...