आरा, अप्रैल 9 -- -भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने बहियारा गांव के पैतृक आवास पर बनवाया है श्री बालाजी-नृसिंह मंदिर कोईलवर, एक संवाददाता। भोजपुर के कोईलवर प्रखंड के बहियारा गांव स्थित नवनिर्मित श्री बाला जी-नृसिंह मंदिर के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरुआत हुई। अनुष्ठान के पहले दिन गुरुवार को मंदिर में श्री बालाजी, श्री गणेश जी, श्री लक्ष्मी जी, राम दरबार में एक साथ श्री राम चंद्र जी, माता सीता जी, श्री लक्ष्मण जी, श्री हनुमान जी और पुनः श्री हनुमान जी को स्थापित किया गया। श्री बालाजी के ठीक सामने गरुण भगवान को स्थापित किया गया। श्री बाला जी के मुख्य दरवाजे पर भगवान श्री जय और श्री विजय जी को स्थापित किया गया। मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं की स्थापना के साथ प्रतिष्ठा के अनुष्ठान...