आरा, अप्रैल 11 -- -आज महाप्रसाद वितरण समारोह में शामिल होंगे आम से खास लोग कोईलवर, एक संवाददाता। प्रखंड के बहियारा में दक्षिण भारतीय शिल्पकला पर आधारित श्री बालाजी-नृसिंह मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को मंदिर में स्थापित श्री बालाजी अभिषेक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही श्री महालक्ष्मी जी, लक्ष्मी नृसिंह जी, राम दरबार में स्थापित श्री राम चंद्र जी, सीता जी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी, मंदिर में स्थापित बजरंग बली जी, श्री गणपति जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। तमिलनाडु से आये वेदों के 40 विद्वान शास्त्रीयों की टीम ने वेद मंत्रों की गूंज के बीच मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान को पूरा किया। मंदिर में स्थापित श्री बालाजी-नृसिंह भगवान और श्री महालक...