धनबाद, जून 14 -- नौ जून को सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बहियारडीह में अवैध कोयला खनन को लेकर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना के बाद शनिवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली तथा विभिन्न पक्षों की बातें सुनीं। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को प्रशासन तथा बीसीसीएल प्रबंधन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की भी अपील की। बैठक में आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकालने पर भी सहमति बनी। यह भी पढ़ें- दूसरे पेज की लीड: कोतरे-बसंतपुर कोल परियोजना प्रभावितों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र य...