बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : बहाल वोकेशनल ट्रेनर के तकनीकी प्रमाणपत्रों की होगी जांच नालंदा के 20 में 40 समेत सूबे के 555 स्कूलों में तैनात किये गये हैं 1,110 ट्रेनर प्रमाणपत्रों की जांच के लिए जिला स्तर पर तीन सदस्यीय टीम बनेगी फोटो : रहुई लैब : रहुई हाईस्कूल में स्थापित विज्ञान प्रयोगशाला। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।

प्रमाणपत्रों की जांच माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में बहाल किये गये वोकेशनल ट्रेनरों के शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। नालंदा के 20 में 40 समेत सूबे के 555 स्कूलों में कुल 1,110 ट्रेनर तैनात किये गये हैं। इनके प्रमाणपत्रों की जांच के लिए जिला स्तर पर तीन सदस्यीय टीम बनाने का आदेश दिया गया है। जांच टीम में एसएसए डीपीओ व माध्यमिक शिक्षा डीपीओ के अलावा जिला व्यावसायिक शिक्षा समन्वय...