बहाली में देरी पर भड़के कर्मी, ओएएसपीएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
लातेहार, मई 23 -- चंदवा, प्रतिनिधि। बाना-चकला स्थित पावर प्लांट का संचालन संभाल रही ओएएसपीएल प्रबंधन के खिलाफ शुक्रवार को मेन पावर कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मियों ने प्रबंधन कार्यालय के समक्ष जुटकर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि मार्च माह के अंत में प्रबंधन और रैयतों के बीच एक समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत कुल 218 कर्मियों में से 130 को मार्च में ही काम पर रख लिया गया था, जबकि शेष बचे कर्मियों को अप्रैल और मई के दौरान बहाल करने का आश्वासन दिया गया था।
कर्मियों की मांगें हालांकि, निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद अब तक शेष कर्मियों की बहाली नहीं हो सकी है। कर्मियों का कहना है कि प्रबंधन की ओर से लगातार सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है और तारीख पर तारीख बढ़ाई जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.