गाज़ियाबाद, मई 10 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते युवक को घर से बहाने से बुलाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। तीन दबंगों ने युवक को इतना पीटा कि वह अधमरी हालत में आंबेडकर भवन की छत पर पड़ा मिला। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दुहाई गांव निवासी राकेश जाटव ने पुलिस को बताया कि उनका भाई विनोद कुमार बीते 25 अप्रैल की शाम घर पर था। इसी दौरान गांव के रहने वाले तोला, टेंगू और चीनू त्यागी उनके घर पहुंचे। तीनों किसी काम का बहाना बनाकर विनोद को अपने साथ ले गए। परिवार के लोगों को लगा कि वह कुछ देर में वापस लौट आएगा, लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो चिंता होने लगी। राकेश के मुताबिक काफी तलाश के बाद जानकारी मिली कि विनोद आंबेडकर भवन की छत पर घायल अवस्था में पड़ा है। जब परिवार के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.