छतरपुर, फरवरी 14 -- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना में पुलिस हिरासत में लाए गए एक शख्स ने थाने के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश पटेल निवासी क्षेत्र को पुलिस ने शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत शुक्रवार को हिरासत में लेकर राजनगर थाने लाया था। बताया जा रहा है कि हिरासत के दौरान आरोपी ने पेशाब जाने की बात कही। इसी बीच वह पुलिस की निगरानी से निकलकर थाने परिसर में बने महिला डेस्क कक्ष में पहुंच गया। कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों ने उसे संदिग्ध स्थिति में लटका हुआ देखा। तत्काल उसे नीचे उतारकर पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ह...