हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी। कुमाऊं परिक्षेत्र में तबादलों की जद में आए पुलिसकर्मियों ने अनुशासन की धज्जियां उड़ा दी हैं। सेवाकाल पूरा होने पर आईजी कुमाऊं की ओर से किए गए तबादलों के बावजूद दरोगा अपना मौजूदा जिला छोड़ने को तैयार नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि रिलीव होने की दो तारीखें बीत जाने के बाद भी 90 प्रतिशत दरोगाओं ने नए जनपदों में आमद दर्ज नहीं कराई है।आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने छह जिलों के कुल 80 दरोगाओं के स्थानांतरण आदेश जारी किए थे। प्रक्रिया के पहले दो चरणों के तहत इन दरोगाओं को तीन और छह अप्रैल तक संबंधित जनपदों से रिलीव हो जाना था। इसके बावजूद न तो पहाड़ में तैनात दरोगा नीचे उतरे और न ही मैदान के जनपदों में जमे दरोगा अपनी कुर्सी छोड़ने को राजी हुए। यूएस नगर के 20 और इतने ही नैनीताल के दरोगा सूची में शामि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.