समस्तीपुर, जून 13 -- समस्तीपुर। नगर निगम की गठित टीम ने शुक्रवार को शहर के बहादुर इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर सरकारी जमीन व सार्वजनिक नाला पर से अतिक्रमण को हटाया गया। जो अतिक्रमणकारी स्वेक्षा से अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे, उनके अवैध कब्जे को जेसीबी की मदद से तोड़ कर हटा दिया गया। इस अभियान में कई हठी अतिक्रमण कारियों पर जुर्माना लगा कर जुर्माना राशि की वसूली की गई। टीम में शामिल नगर निगम कार्यालय समस्तीपुर के कैशियर सुमित कुमार ने बताया कि कुल जुर्माने की कुल राशि छह हजार रुपये वसूल की गई। इस क्रम में अतिक्रमणकारियों को चेताया गया कि उन्होंने दोबारा सड़क व नाला पर अतिक्रमण जमाया तो उनका सामान जब्त करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहादुरपुर रोड में सड़क के दोनों किनारे बसे लोग अपने मकान का विस्तार स...