मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के बहादुर नगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 115.00 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेश चौधरी (उम्र 50 वर्ष), पिता- स्व. राजनीती चौधरी, निवासी-बहादुर नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बहादुर नगर में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया गया। वहीं, पुलिस ने बताया कि, आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.