बहादुर डैम की मछलियों की होगी नीलामी
हजारीबाग, जून 28 -- बरही प्रतिनिधि। आईसीएआर गौरियाकरमा स्थित बहादुर डैम की मछलियों की नीलामी की जाएगी। संस्थान के अनुसार डैम में 12 हजार किलोग्राम मछली होने का अनुमान है। एक मछली का औसत वजन लगभग एक किलोग्राम है। मानसून के दौरान जल निकासी की आवश्यकता को देखते हुए मछलियों की नीलामी का निर्णय लिया गया है। नीलामी निदेशक की स्वीकृति के बाद निर्धारित न्यूनतम मूल्य पर की जाएगी। नीलामी की प्रक्रिया 6 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.