बहादुरी पर व्यापरी शराफत सम्मानित
काशीपुर, मई 15 -- जसपुर। इंसानियत और बहादुरी की मिसाल पेश करने वाले लकड़ी व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री शराफत सिद्दीकी को शुक्रवार को व्यापारियों ने सम्मानित किया। पिछले सप्ताह लकड़ी मंडी में दो भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे शराफत सिद्दीकी ने हमला रोकने के लिए अपना हाथ आगे कर दिया, जिससे उनका हाथ बुरी तरह कट गया। शराफत सिद्दीकी की बहादुरी और इंसानियत के जज्बे को देखते हुए लकड़ी मंडी के व्यापारियों ने उनका सम्मान किया। शाहरूख अली, मोनिस, गुलजार और शाकिर अली ने साथियों के साथ मिलकर उन्हें शॉल भेंट की और उनके साहस की सराहना की। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.