भागलपुर, मई 16 -- कजरैली संवाददाता। उत्क्रमित उच्च विद्यालय बहादुरपुर में शनिवार को 4 बिहार बटालियन एनसीसी के फायरिंग रेंज का शुभारंभ भागलपुर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उन्याल के द्वारा फीता काटकर किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में एनसीसी जैसे संस्थान का फायरिंग रेंज बनने से स्थानीय छात्रों में एनसीसी के प्रति जागरूक होंगे और सेना में भर्ती होकर देश सेवा में समर्पित भाव से योगदान देंगे। बहादुरपुर स्कूल में फायरिंग रेंज बनाने में सहयोग करने के लिए सेना के अधिकारियों ने जिले के शिक्षा पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि के द्वारा सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर सेना के सूबेदार मेजर शीतल सिंह, मुखिया रमेश भारती, तारकेश्वर आजाद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम: प्राचार्या यह भी पढ़ें- रा...