बहादुरपुर में सड़क हादसे में युवक घायल
बोकारो, जुलाई 13 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। बोकारो-रामगढ राष्ट्रीय राजमार्ग में जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बहादुरपुर निवासी 22 वर्षीय मनसु चन्द्र दास घायल हुए है। घटना शनिवार की रात लगभग 10 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर निवासी 22 वर्षीय मनसु चन्द्र दास बाईक पर सवार होकर जैनामोड़ से बहादुरपुर अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में स्वागत होटल के समीप विपरित दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में मनसु दास गंभीर रुप से घायल हुए। घायल को रेफरल अस्पताल जैनामोड़ में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेते हुए थाने ले गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.