खगडि़या, मई 14 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के अलौली प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक विवाहिता की बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना को लेकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान बहादुरपुर निवासी सचिन कुमार की पत्नी पार्वती कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि पार्वती कुमारी की शादी 18 जून 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ सचिन कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था।मृतका के चाचा ने बताया कि बुधवार को पार्वती के ससुर ने फोन कर सूचना दी कि पार्वती अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर ली है और काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुल रहा है। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन बंदी सूचना मिलने पर जब माय...