दरभंगा, मई 1 -- संजय लाला,दरभंगा। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बुधवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध स्थित में मौत हो गई। कमरे में फंदे से शव लटका देख परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिजन इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त कर गुरुवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान स्व. मिथिलेश कुमार दास के पुत्र हर्ष लाल दास (20) के रूप में की गई है। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के चाचा जयकांत दास ने बताया कि हर्ष के माता-पिता काफी दिनों पहले गुजर चुके हैं। उनके गुजरने के बाद उन्होंने ही उसे पाला-पोसा। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात घर में एक समारोह का आयोजन था। खाना खाने के लिए जब हर्ष नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। उस दौरान उसका कमरा अंदर से बंद पाया गया। दरवाजा...