जहानाबाद, मार्च 8 -- अरवल निज संवाददाता। परासी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ से सात लोग जख्मी हुए हैं। एक तरफ से वरुण कुमार, बलिराम प्रसाद, कुंदन कुमार एवं हरे राम प्रसाद तो दूसरे तरफ से राम कामाख्या कुमार, कृष्णा 45 और सोने लाल उर्फ धरमु जख्मी है। सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर रमन आर्यभट्ट ने बताया कि सभी जख्मी खतरा से बाहर है। इधर परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सेराज आलम ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इलाज के बाद दोनों तरफ से जो आवेदन प्राप्त होंगे उस आवेदन के आधार पर आगे की कारवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.