बस्ती, मई 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कोल्ड चेन में कमियां सामने आई हैं। विभाग में कोल्डचेन सिस्टम में गंभीर खमियां होने से वैक्सीन के नष्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। पीएचसी बहादुरपुर में वैक्सीन भंडारण के लिए लगे चार डीप फ्रीजर में से एक खराब है। बिजली गुल होने पर शेष तीनों भी बंद हो जाते है, जिससे वैक्सीन सुरक्षित रखने में चुनौती सबित हो रही है। पीएचसी में बैकअप के लिए मौजूद जनरेटर परिसर में जंग खा रहा था। जनरेटर काफी समय से उपयोग नहीं होने से उस पर धूल और जाले जमे हुए है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कुमार वर्मा ने कहा कि यहां कोल्डचेन पूरी तरह से व्यवस्थित है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने बताया पीएचसी बहादुरपुर में कोल्डचेन सिस्टम की सुरक्षा में लापरवाही होने का विषय गंभीर है। इसकी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.