जहानाबाद, जनवरी 3 -- इस घटना से 13 किसानों को लाखों रुपये का हुआ नुकसान दमकल की दो टीमों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू अरवल, निज संवाददाता। जिले के परासी थाना क्षेत्र के रामपुर वैना पंचायत के बहादुरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक खलिहान में भीषण आग लग गयी। अगलगी की घटना में खलिहान में रखे 13 किसानों के 20 बीघा के पुआल जलकर राख हो गया है। शनिवार की अहले सुबह 4 बजे खलिहान से आग की लपटे उठता देखकर लोगों ने हो हल्ला किया तब गांव के किसान जागे। इसके बाद ग्रामीण जुटकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग पूरा खलिहान में फैला हुआ था और तेज लपटे उठ रही थी। यह देखकर किसानों ने इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड एवं परासी थाने को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो टीमें खलिहान में पहुंचकर घंटों प्रयास के बाद खलिहान में लगी आग पर काबू पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.