दरभंगा, मई 3 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। रुद्र सावित्री मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 रविवार को लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में संपन्न हो गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का स्वरूप विस्तार करते हुए इसे प्रखंड स्तर से बढ़ाकर विधानसभा स्तर पर आयोजित किया गया। इससे खिलाड़ियों को बड़े मंच पर प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिला। यह भी पढ़ें- दुमका प्रीमियर लीग सीजन दो की विजेता बाबा बासुकीनाथ धाम में की विशेष पूजा-अर्चनाप्रतियोगिता के परिणाम बहादुरपुर विस क्षेत्र की टीम प्रतियोगिता की विजेता, जबकि हायाघाटन विस क्षेत्र की टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबला बहादुरपुर एवं हायाघाट की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हायाघाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 19.3 ओवर में 117 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें मनीष (25 रन) एवं अनुराग (20 रन...