हापुड़, दिसम्बर 21 -- बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में अवैध मिट्टी खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को सूचना के आधार पर एसडीएम ने राजस्व व संबंधित विभागीय टीम के साथ अचानक छापेमारी की। छापे के दौरान जंगल व खेतों के बीच बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई होती मिली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही खनन में लगे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जंगल की ओर भाग निकले। हालांकि, मौके पर खनन कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन को टीम ने जब्त कर लिया। निरीक्षण में पाया गया कि बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी खनन किया जा रहा था, जिससे न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एसडीएम श्रीराम यादव ने खनन स्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.