किशनगंज, मई 4 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। शनिवार की देर शाम मेन रोड बहादुरगंज स्थित मामा मिष्ठान भंडार के सामने लगी बाइक की चोरी हो गयी। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बहादुरगंज कार्यालय परिसर में कम्प्यूटर की दुकान संचालित करने वाले नरेश कुमार सिन्हा शनिवार की देर शाम अपनी हीरो सुपर स्पेलेंडर बाइक पर सवार होकर मेन रोड बहादुरगंज स्थित मामा मिष्ठान भंडार में नाश्ता करने गया था। जहां बाइक का हैंडल लॉक कर दुकान के सामने बाइक को लगाकर दुकान के अंदर दाखिल हुए। लगभग 20 मिनट बाद नाश्ता कर वापस आने पर बाइक गायब पाया। दुकान परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन में अज्ञात चोर द्वारा बाइक चोरी से जुड़ी घटना को अंजाम देने का खुलासा हुआ। बाइक मालिक द्वारा पुलिस थाना में बाइक चोरी से जुड़ी घटना की शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरा में कैद अज्ञात बाइक च...