किशनगंज, अप्रैल 21 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता नप बहादुरगंज अंतर्गत मेन रोड स्थित झांसी रानी चौक सहित कालेज चौक को जोड़ने वाली पथ पर अडगरा चौक एवं अली हुसैन चौक पर सड़क जाम की समस्या नासुर बनकर रह गया है। सोमवार को सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगने से वाहन पर सवार यात्री परेशान रहे जानकारी के अनुसार स्टेट हाइवे 99 सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य के मद्देनजर बहादुरगंज मुख्य पथ पर जारी सड़क चौड़ीकरण सह नाला निर्माण के कारण सड़क जाम की समस्या लगातार उत्पन्न होने से लोग परेशान हैं। वहीं सड़क जाम से मुक्ति के लिए प्रस्तावित बाईपास सड़क का निर्माण नहीं होना एवं कलांतर के वर्ष में भारी वाहनों का सुबह से शाम नो इंट्री के लिए झांसी रानी चौक एवं कॉलेज चौक पर स्थापित नो इंट्री बैरियर उपयोग विहीन बनने के बाद सड़क जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। तत्कालीन ...