प्रयागराज, मई 6 -- बहादुरगंज में मंगलवार को संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामे की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत कराया। पुलिस के अनुसार, प्रकाश चंद्र केसरवानी ने मकान को कुछ दिन पहले खरीदा है। इसी मकान में रवि जायसवाल की किराये पर किराने की दुकान है। दुकान खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...