किशनगंज, जनवरी 30 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता गुरुवार को नगर पंचायत बहादुरगंज के छापा दल द्वारा पुलिस के सहयोग से बहादुरगंज बाजार के लगभग एक दर्जन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छापा मारकर पांच सौ तीस किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त कर हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया। छापेमारी दल के अनुसार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर बहादुरगंज में छापेमारी कर जहां पांच सौ तीस किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त कर दो प्रतिष्ठान संचालक से तीन हजार रुपए जुर्माना राशि वसूली गई है। नगर पंचायत छापेमारी दल में स्वच्छता पदाधिकारी शीखा पात्रा, नगर प्रबंधक शशि कुमार, नगर कर्मी अकील सहित स्थानीय थाना की पुलिस मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...