बलरामपुर, जून 1 -- ललिया, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के बहादुरगंज बाजार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज बाजार निवासी डब्लू खान की चार वर्षीय पुत्री शायना सोमवार सुबह घर के निकट सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान चौधरीडीह मार्ग से बहादुरगंज बाजार की ओर आ रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और बालिका को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार वर्षीय बालिका की मौत हादसा इतना भीषण था कि शायना की मौके पर ही मौत ...