किशनगंज, अप्रैल 8 -- किशनगंज । संवाददाता बहादुरगंज थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार को एसपी संतोष कुमार ने निलंबित कर दिया है। मामले में एक कांड में जप्त मवेशी के सुरक्षा में लगे व्यक्तियों के मिली भगत से मवेशी को बदलने के आरोप में उक्त अवर निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित किया गया है। बहादुरगंज थाना अंतर्गत जप्त मवेशियों की अदला-बदली से संबंधित मामला एसपी के संज्ञान में आया था। एसपी के संज्ञान में मामला आने पर बहादुरगंज के अंचल पुलिस निरीक्षक से जांच करवाई गई। अंचल पुलिस निरीक्षक, बहादुरगंज के प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना में चार वाहनों से कुल 26 जर्सी गाय बरामद किया गया था। जिसमें से कुछ मवेशियों को कांड के अनुसंधानकर्ता एवं मवेशियों की सुरक्षा में लगे व्यक्तियों की मिली भगत से अदला-बदली कर दिया गया जो विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.