बिहारशरीफ, अप्रैल 29 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के बहादीबिगहा गांव में बुधवार को पशु बांझपन निवारण शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम में 170 पशुओं की जांच की गयी। इनमें से 20 में यह समस्या मिली। उनका इलाज किया गया। शिविर संचालन में उप प्रमुख विष्णुदेव प्रसाद सिंह, पशु चिकित्सक डॉ. अजय अकेला, डॉ. ज्ञान प्रकाश, धनराज चौधरी, नरेश चौधरी, सुजीत कुमार, किसान धर्मवीर कुमार, राजू कुमार, रंजीत कुमार व अन्य ने सहयोग किया। डॉ. अकेला ने कहा कि सही समय पर इलाज और उचित देखभाल से पशुओं में बांझपन की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। पशुओं के संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण, साफ-सफाई और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में पशुपालकों को बताया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: बांझपन निवारण शिविर में 180 पशुओं का मुफ्त इलाज साथ ही पशुओं की प्रजनन क्षमता ...