बहादराबाद-हरिद्वार में आज बाधित रहेगी बिजली
हरिद्वार, जून 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम के कर्मचारी आज ज्वालापुर डिविजन के उपसंस्थान बहादराबाद और हरिद्वार डिविजन के उपसंस्थान गौरी शंकर पर मरम्मत के काम करेगा। मरम्मत काम के लिए दिन में बिजली की कटौती होगी। इस दौरान दोनों क्षेत्रों की करीब 20 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ेगा। साथ ही लोगों पर पानी की किल्लत बनेगी। बुधवार को उपसंस्थान बहादराबाद से पोषित आरएल फीडर पर विद्युत लाइनों को बदलने का काम होगा। साथ ही उपसंस्थान गौरी शंकर के स्ट्रीट लाइट फीडर पर एसीएसआर वैसल कंडक्टर के स्थान पर एएएसी कवर्ड कंडक्टर बदले जाएंगे। मरम्मत काम के लिए दोनों उपसंस्थनों से सुबह 10 बजे बिजली की आपूर्ति बाधित होगी। मरम्मत काम पूरा होने के बाद आरएल फीडर से दोपहर दो बजे बिजली की आपूर्ति सुचारू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.